उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

रूक नहीं वाहन चोरी की वारदातें, अब बैंक के बाहर खड़ी बाइक पर हाथ साफ

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। अज्ञात चोरों ने बैंक के बाहर खड़ी बाइक चोरी कर ली। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की गुहार लगाई है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में नैनीताल बैंक की रामपुर रोड शाखा में कार्यरत थान सिंह गौनिया उर्फ पंकज सिंह गौनिया ने कहा है कि उसने बीती 1 जून को अपनी बाइक संख्या यूके04एई-1002 बैंक के बाहर खड़ी की थी।

जब वह शाम को बैंक से बाहर निकला तो बाइक अपने स्थान से गायब मिली। उसने बाइक की आस-पास तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा। सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर पता चला कि अज्ञात चोर बाइक लेकर जा रहा है। उसने पुलिस से बाइक की बरामदगी की गुहार लगाई है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *