उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

घर में हुई चोरी का खुलासा- चोरी गए माल के साथ पकड़ा चोर

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। पुलिस ने घर में घुसकर सोने के जेवरात व नगदी चोरी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी का माल बरामद कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के छड़ैल शिव शक्ति विहार निवासी जितेन्द्र सिंह रावल पुत्र स्व. मोती सिंह रावत ने थाना मुखानी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें कहा गया था कि वह अपने परिवार के साथ जनेउ संस्कार में चकलुवा गया था। इसी बीच अज्ञात चोर ने घर से उनकी माता की पुस्तैनी सोने की नथ वजनी करीब 4 तोला, नगदी करीब 3-4 हजार रूपये व कुछ कागजात चोरी कर लिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी।

रविवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम मनोज आर्या उर्फ मुंशी पुत्र देवी दयाल उम्र निवासी बैलपोखरा बन्दरजूड़ा वैलपड़ाव थाना कालाढूंगी जिला नैनीताल बताया। आरोपी युवक के कब्जे से चोरी हुआ सामान भी बरामद हुआ। आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मुखानी प्रमोद पाठक, चौकी प्रभारी आरटीओ रोड एसआई संजीत राठौड़, हेड कांस्टेबल इसरार नबी, कांस्टेबल रवीन्द्र खाती, कांस्टेबल महबूब अली, कांस्टेबल मनीष उप्रेती शामिल थे। 

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *