उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

एसटीएच में स्टाफ नर्स से मारपीट, नर्स ने मरीज के तीमारदार से बताया जानमाल का खतरा

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती एक मरीज की महिला तीमारदार ने स्टाफ नर्स से मारपीट कर दी। इस मामले में नर्स ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी है। जिसमें उसने जानमाल का खतरा बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार बीती शाम सुशीला तिवारी अस्पताल में तैनात नर्स पूजा पुत्री पूरन राम निवासी हाइडिल गेट मल्ला प्लाट अपनी ड्यूटी कर रही थी। इतने में ही अस्पताल में भर्ती भास्कर गोस्वामी की मां स्टाफ नर्स से बेवजह गाली गलौज करने लगी।

आरोप है कि जब पूजा ने इसका विरोध किया तो उक्त महिला ने उसके गाल पर एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। स्टाफ नर्स का आरोप है कि महिला ने उस पर हमला करने का प्रयास भी किया। नर्स पूजा ने इसकी शिकायत प्राचार्य, मेडिकल सुपरीटेंडेंट, नर्सिंग अध्यक्ष के साथ ही पुलिस से की है। उसने आरोपी से जानमाल का खतरा भी बताया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *