उत्तराखण्डजन-मुद्देनैनीताल

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर एसएसपी ने पुलिस कर्मचारियों को दिलाई शपथ

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पुलिस बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा, द्वारा सभी पुलिस कर्मियों को बधाई दी गई तथा सभी को लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखने एवम् स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना जनपद में निर्वाचन प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराने की शपथ दिलाई गई।

पुलिस बहुदेशीय भवन में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एसपी सिटी हरबंस सिंह, सीओ ऑपरेशन नितिन लोहनी तथा शाखा प्रभारी मौजूद रहे। वहीं एसएसपी नैनीताल के आदेशानुसार जनपद के समस्त थाना/ चौकी/पुलिस कार्यालय नैनीताल/अग्निशमन के प्रभारियों द्वारा भी अपने–अपने थानों तथा कार्यालयों में नियुक्त अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारियों को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई। साथ ही स्थानीय लोगों को अपना मताधिकार का उपयोग करने हेतु जागरूक किया गया।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *