काशीपुर के किसान सुखवंत आत्महत्या प्रकरण में एस आई टी ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार। जानें क्या हुआ।

काशीपुर आई टी आई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पेंगा निवासी किसान सुखवंत सिंह ने जमीन खरीद फरोख्त में अपने साथ हुई धोखाधड़ी से आहत होकर हल्द्वानी ग़ोलापार के एक होटल में आत्महत्या कर ली थी। मौत से पहले जारी एक वीडियो में सुखवंत ने कई लोगों को उसके साथ हुई इस धोखाधडी और आत्महत्या का जिम्मेदार बताया था। मृतक सुखवंत के भाई परविंदर सिंह ने आई टी आई कोतवाली में अमरजीत सिंह को मुख्य आरोपी बताते हुए कई अन्य लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। इसमें एक नाम जहीर निवासी गड्ढा कालोनी का भी शामिल था।
केस के लिए गठित एस टी एफ टीम ने आई जी एस टी एफ डा. नीलेश आनंद भरणे के नेतृत्व में आरोपी जहीर को बरेली रेलवे स्टेशन से विगत शनिवार को दबोच लिया गया। जहां उसे काशीपुर कोर्ट में पेश किया तत्पश्चात 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया
जबकि इस धोखाधडी मामले में मुख्य आरोपी अमरजीत सहित 18 अन्य आरोपियों ने हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे लिया हुआ है।






