उत्तराखण्ड

वरिष्ठ पत्रकार दिनेश जोशी हुए सम्मानित, पत्रकार सम्मान पेंशन योजना समिति में मिला स्थान।

खबर शेयर करें 👉


हल्द्वानी मानव विकास सेवा संस्थान से जुड़े पदाधिकारियों की बैठक मोती महल रेस्टोरेंट हल्द्वानी में आयोजित की गई जिसमें नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष, उत्तराखंड आंदोलनकारी और हल्द्वानी के वरिष्ठ पत्रकार दिनेश जोशी जी को पत्रकार कल्याण कोष एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना समिति का सदस्य नामित किए जाने पर संस्थान के अध्यक्ष एवं उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के पूर्व सदस्य विक्की योगी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट द्वारा फूल मालाओं से श्री जोशी का स्वागत करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष संजय तलवार का आभार प्रकट किया। श्री बिष्ट ने कहा पत्रकार कल्याण कोर्स का सदुपयोग जरूरतमंदों के हित में होना चाहिए पत्रकारों को उनके काम को देखते हुए उचित सम्मान मिलना चाहिए यह हमारी सरकार का लक्ष्य है उन्होंने कहा श्री जोशी कॉलेज टाईम से ही सामाजिक थे उन्होंने बहुत संघर्ष कर पत्रकारिता क्षेत्र में अपना मुकाम बनाया मैं तहे दिल से जोशी को बधाई देते हुए मानव विकास सेवा संस्थान के अध्यक्ष विक्की योगी को बिगत 23 वर्षों से शरदोत्सव मेला हल्द्वानी का सफल आयोजन हेतु बधाई देते हुए आगामी नवंबर में शरदोत्सव मेले के आयोजन हेतु शुभकामनाएं देता हू । सरकार से भी अनुरोध करूंगा आर्थिक सहायता आयोजन हेतु मिले जिससे शरदोत्सव मेला हल्द्वानी का भव्य आयोजन हो सके। बैठक की अध्यक्षता करते डॉक्टर जेएस खुराना ने दिनेश जोशी का का स्वागत करते हुए शरदोत्सव के आयोजन हेतु शुभकामनाएं दी । सम्मान समारोह में मुख्य रूप से व्यापार मंडल अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर, त्रिलोक बनौली, प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी, श्रीमती नेहा बिष्ट, जहीर अंसारी यूकेडी नेता भुवन जोशी लोक गायक जगदीश उपाध्याय ,पत्र मित्र रमाकांत पंत, मनोज लोहानी, विनय शील शर्मा गिरीश चंदोला, सुरेंद्र गुलाटी डीके कोठारी, प्रेस क्लब अध्यक्ष संजय तलवार,कैलाश जोशी, आरव कुमार, ललित भट्ट, मंडल उपाध्यक्ष हेमन्त बिष्ट मौजूद थे।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *