नई दिल्ली

दिल्ली कूच के लिए तैयार किसान, राजधानी की सभी सीमाएं सील,जानिए क्या है दिल्ली पुलिस की रणनीति।

खबर शेयर करें 👉

वर्ष 2021में देश के किसानों ने एमएसपी पर कानून बनाने, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने जैसी कई मांगों को लेकर एक विशाल धरना प्रदर्शन राजधानी दिल्ली की सड़कों पर किया था।अब पुनः 13 फरवरी को किसानों ने अपनी मांगों को लेकर ’दिल्ली चलो नारे’ के साथ दिल्ली कूच करने की घोषणा की है। इससे दिल्ली पुलिस सतर्क हो गई है। किसानों के पूर्व में किए गए प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं। और सतर्कता बरतते हुए राजधानी में धारा 144 लागू कर दी गई है।

दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने एहतियात के इंतजामों के बारे अन्य भी कई प्रतिबंध लगाए हैं। कोई भी किसान अपने वाहन, ट्रैक्टर, ट्राली आदि लेकर सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेगा। दिल्ली में कोई सभा, रैली, कोई भड़काऊ भाषण, बयान, विवादित नारे आदि पर भी रोक लगा दी गई है। लाठी, डंडे, त्रिशूल, तलवार, भाला, अस्त्र शस्त्र, आगजनी हिंसा फैलाने वाले सामान पर भी रोक रहेगी। इसके अलावा बार्डर पर वाहनों की सघनता से जांच की जाएगी। रोडों पर प्रशासन द्वारा भारी कंटेनर भी खड़े कर दिए हैं।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *