उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

दहेज की खातिर विवाहिता को प्रताड़ित कर रहे ससुराली, पिता ने ली पुलिस की शरण

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। एक व्यक्ति ने पुत्री के ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में देवलचौड़ रामपुर रोड निवासी नुक्ता प्रसाद पुत्र डोरे लाल ने कहा है कि उसकी पुत्री ज्ञानवती का विवाहअ 26 फरवरी को तेज राम पुत्र मुंशीलाल निवासी विसारतगंज, बरेली के साथ हुआ। आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद ही ससुराली उससे दहेज की मांग करने लगे और असमर्थता जताने पर मारपीट की जाने लगी।

वहि उस पर दो लाख नगद समेत अन्य जरूरतें पूरी करने का दबाच बनाते रहे। इसे लेकर उसे बेरहमी से मारापीटा गया। इस बीच वह अपनी पुत्री को वापस घर ले गया। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *