उत्तराखण्डउधमसिंह नगरजन-मुद्देडवलपमेंट

संजय वन का बदल रहा स्वरूप, केंद्रीय राज्यमंत्री ने किया निरीक्षण

खबर शेयर करें 👉

रूद्रपुर। केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने रविवार को रूद्रपुर के दिल्ली-नैनीताल हाईवे पर संजय वन चेतना केन्द्र का निरीक्षण किया। केन्द्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि लगभग दो वर्ष पूर्व जब वह यहां आया थे, तब संजय वन की स्थिति बहुत खराब थी, लगभग 30 वर्ष से अधिक के लम्बे समय से यह पर्यटक स्थल बंद पड़ा था। उत्तरखण्ड राज्य के गठन के बाद विचार किया कि क्यों यह ठीक नहीं हो रहा है?

इस दौरान अधिकारियों की बैठक लेते हुए उन्होंने कहा कि अभी तक संजय वन के सुधार में 80 लाख रूपये लग चुका है, जिससे आज इस सुन्दर पर्यटक स्थल का कायाकल्प हो रहा है। उन्होने कहा कि अभी इसमें और भी कार्य होने हैं। जिससे संजय वन की सुन्दरता देखते ही बनेगी। उन्होंने बताया कि दूरभाष पर वार्ता कर आज ही राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी से संजय वन में विद्युत आपूर्ति हेतु ट्रांसफार्मर के लिए 10 लाख रूपये की मांग रखी है। जिसे श्री बलूनी ने शीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि सचिव पर्यटन उत्तराखण्ड शासन सचिन खुल्बे से इस पर्यटक स्थल को सुन्दर बनाने के लिए पर्यटन विभाग को भी अपना सहयोग देने के लिए वार्ता की, जिस पर सचिव पर्यटन श्री खुल्बे ने पूर्ण सहमति जतायी। उन्होेंने बताया कि 20 लाख रूपये जिला योजना से विगत वर्ष एवं 20 लाख इस वर्ष तथा 40 लाख रूपये जिलाधिकारी ने अनटायड फण्ड से कुल 80 लाख रूपये अभी तक जारी कर दिये हैं। जिससे संजय वन की बदलती तस्वीर हम सब देख पा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि 25 फरवरी 2024 से पहले उनकी दिली इच्छा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा इस सुन्दर पर्यटक स्थल का श्री गणेश करा सकें। उन्होंने कहा कि वह इस विषय में मुख्यमंत्री से वार्ता कर अपना प्रस्ताव शीघ्र रखेंगे। उन्होने कहा कि दिल्ली से नैनीताल जाने वाले पर्यटकों के लिए ऐसा स्थान कही नही है जहां यात्री रूक कर विश्राम कर सके एवं प्रकृति का आनन्द लें सकें। यहां आ कर पर्यटक आनन्दित होगे। उन्होंने कहा कि वन विकास निगम के एमडी से वार्ता की है जिस पर यहां अतिथि गृह की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है। श्री भट्ट ने सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बल, विद्युत विभाग, नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करतें हुए अतिशीघ्र संजय वन के कायाकल्प के कार्य को पूर्ण करें। उन्होंने अब तक किये गये कार्य के लिए सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *