उत्तराखण्डदेहरादूनसोशल

रोडवेज बसों में खाद्य पदार्थ मिले तो चालक-परिचालक पर होगी कार्रवाई, आदेश जारी

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। अब दूसरे राज्यों से रोडवेज बसों में उत्तराखंड में खाद्य पदार्थ नहीं लाए जा सकेंगे। ऐसा करने पर चालक-परिचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं।

त्यौहारी सीजन में मिलावट खोर सक्रिय हो जाते हैं। मिलावट खोर खाद्य पदार्थों को एक से दूसरे राज्यों तक लाने ले जाने में रोडवेज बसों को सुगम साधन मानते हैं। ऐसे में अब त्योहारी सीजन में मिलावटी खाद्य पदार्थों को लेकर उत्तराखंड परिवहन निगम भी सख्त हो गया है। अब रोडवेज बसों में मावा, पेठा, पनीर व अन्य खाद्य पदार्थ दूसरे राज्यों से उत्तराखंड लाने पर ड्राइवर और कंडक्टर पर सख्त कार्रवाई होगी। इसे लेकर परिवहन निगम के महाप्रबंधक दीपक जैन ने आदेश जारी कर दिया है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *