उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

घर से लैपटॉप और मोबाइल चोरी मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दबोचा चोर

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। रात्रि में घर से लैपटॉप एवं मोबाइल चोरी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत होने के 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से चोरी गया माल बरामद कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार 23 नवम्बर को शिवाजी कालोनी डहरिया हल्द्वानी निवासी महिला ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी गई कि दिनांक 19-11-23 की रात्रि में उनके घर से HP कम्पनी का लेपटॉप और एक आईटेल कंपनी का मोबाईल चोरी  अज्ञात के द्वारा चोरी कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में मामले में धारा-380 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उप निरीक्षक त्रिभुवन सिंह को सुपुर्द की गई।

इस पर पुलिस टीम द्वारा चोरी किये सामान की तलाश हेतु आस-पास के सीसीटीवी खंगाले गए, संदिग्धों से पूछताछ पर दिनाँक- 24/11/2023 को पुलिस टीम द्वारा चोरी में संलिप्त 01 व्यक्ति को तरण ताल हल्द्वानी के पास से चोरी किए गए लैपटॉप व मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया गया। 

बरामदगी1- HP कम्पनी का लैपटॉप2- मोबाईल itel कंपनी का

गिरफ्तारी- (1) मुकेश कुमार वर्मा उम्र- 32 वर्ष पुत्र विष्णु वर्मा निवासी नयागांव जिला लखीमपुर खीरी उ0प्र0 हर निवासी जजीकोट के पास हल्द्वानी।

गिरफ्तारी टीम:-1- SI सुशील जोशी चौकी प्रभारी टीपी नगर।2- SI जगदीप सिंह चौकी प्रभारी मंगल पड़ाव3- SI त्रिभुवन सिंह चौकी प्रभारी गन्ना  सेंटर4- का0 तारा राणा5- का0 नवीन राणा 6- का0 राजेश सिंह सर्विलांस

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *