उत्तराखण्डजन-मुद्देहल्द्वानी

महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में मुखानी से शहीद पार्क तक  रैली 

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। मोमिता रैप और अन्य महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, हत्याकांड और अन्य अपराधों के विरोध में मुखानी से शहीद पार्क तक एक रैली का आयोजन किया गया। 

इस रैली में अखिल एकता व्यापार मंडल (उत्तराखंड), वसुधैव कुटुंबकम जनहित फाउंडेशन, और देवभूमि फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड के समस्त पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में एकजुट होकर गुनहगारों को कठोरतम दंड देने की मांग की। रैली का आयोजन मुख्यत: कुमाऊं मंडल अध्यक्ष भुवन भट्ट और संजय त्यागी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

यह भी पढ़ें -  बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए हर साल मिलेगा पैसा, इस योजना में होने जा रहा बड़ा बदलाव

 कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा, अनुज कांत अग्रवाल, संजय त्यागी, अतुल गुप्ता, अमित चौहान, नगर अध्यक्ष डिम्पल पांडे, प्रदीप जोशी, चंदन सिंह बिष्ट, मुखानी मंडल महामंत्री बालम जोशी, दीपक जोशी, युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित कर्मयाल, राहुल जोशी, वासुदेव कुटुम्बकम अध्यक्ष दीपा जोशी, डॉ. भावना गुप्ता, आकांक्षा, नीतू त्यागी, रजनी पांडे, सुमन रावत, तनिष्क त्यागी, देव, शिवानी कांडपाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष मेघा जोशी, ज्योति अवस्थी, काजल खत्री, राशि जैन, मंजू शाह, योगिता बनोला, अंजली, और मीडिया प्रभारी लव बक्शी शामिल हुए।

यह भी पढ़ें -  अब कॉलोनी में सबस्टेशन के लिए 500 वर्ग मीटर जमीन रखना होगा अनिवार्यः आयुक्त

महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर पैदल पदयात्रा में भाग लिया और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर जोरदार आवाज उठाई।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group