उत्तराखण्डक्राइमदेहरादून

पुलिस को मिली सफलता- शिक्षा के मंदिर में हुई चोरी का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

 देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने स्कूल में हुई चोरी की घटना का खुलासा कर दिया है। इस मामले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से माल बरामद कर लिया गया है।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 18 दिसंबर को शालिनी रावत ने थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस को एक लिखित तहरीर देते हुये बताया की उनके मोनाल इंटरनेशनल स्कूल मोथरोवाला में रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा स्कूल से एक स्पीकर, मॉनिटर, माउस, की-बोर्ड, कंप्यूटर, यूपीएस, प्रिंटर, टीवी चोरी कर लिया हैं। उनके प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुये अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा अपराध सख्या 473/23 धारा 380 आईपीसी के तहत अभियोग पंजिकृत कर लिया।

पुलिस ने मामले का जल्द खुलासा करने के लिये मुखबिरों को सक्रिय कर दिया। आज मुखबिरों की सूचना पर थाना पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त सुरेश उर्फ ​​झुनझुन पुत्र रामदुलारे निवासी सैनिक कॉलोनी लेन न. 2 मोथरोवाला थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून उमर 27 वर्ष; सरवन पुत्र सुखदेव निवासी सैनिक कॉलोनी लेन न. 2 मोथरोवाला थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून उमर 20 वर्ष को चोरी के शत प्रतिशत माल के साथ दून यूनिवर्सिटी रोड सिवार प्लांट के पास से गिरफ़्तार कर लिया। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह, हेड कांस्टेबल विद्यासागर, कां. विवेक राठी, कानि हेमन्ती शामिल थे।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *