उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

इस पंप में पैट्रोल डलवाने को लेकर हुआ बवाल, कर्मचारियों से की मारपीट, वीडियो हो गया वायरल

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। कुसुमखेड़ा स्थित अब्दुल्ला पेट्रोल पम्प में युवकों ने पेट्रोल पम्प कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। इस मामले में पंप कर्मचारियों की ओर से पुलिस को तहरीर सौंप दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह कुछ युवक कुसुमखेड़ा स्थित अब्दुल्ला पेट्रोल पंप पहुंचे। यहां पैट्रोल गिरने को लेकर युवकों ने पंप में काम करने वाले कर्मचारियों से गाली गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते इन युवकों ने कर्मचारियों के साथ गालीगलौज और मारपीट शुरू कर दी। वहीं कुछ लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना ली।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरीके से पेट्रोल पंप में काम करने वाले कर्मचारी के साथ कई लोग मारपीट कर रहे हैं। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। साथ ही पंप कर्मचारियों ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *