उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

51 फीसदी वोट के लिए पार्टी को समय और सहयोग दें कार्यकर्ता: प्रधान

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। भाजपा के टिहरी लोकसभा सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने कार्यकर्ताओं से आम चुनावों में शेष 180 दिनों को 51 फीसदी वोट के लक्ष्य प्राप्ति में लगाने का आह्वाहन किया है । उन्होंने राज्य की सभी 5 लोकसभा सीट रिकॉर्ड मतों के साथ जीतकर 300 से अधिक सीटों के साथ मोदी जी को लगातार तीसरी बार देश की बागडोर सौंपने में जुटने पर जोर दिया। 

सुभाष रोड स्थित एक निजी होटल में आज भाजपा टिहरी लोकसभा के मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों का यह सम्मेलन तीन सत्रों में आयोजित किया गया । उद्घाटन सत्र में  दीप प्रज्वलन करने के उपरांत श्री धर्मेंद्र प्रधान ने मार्गदर्शन देते हुए कहा, 2014 से लगातार देवभूमि की जनता का आशीर्वाद हमे 4 चुनावों में मिलता आया है और ये सब कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है । लेकिन हम सबको ध्यान रखना है कि इस बार लोकसभा चुनाव की लड़ाई निर्णायक और देश की नई दिशा और ऊंचाई प्राप्त करने पर मुहर लगाने के लिए है।  उन्होंने जोर देते हुए कहा, आम चुनावों के लिए लगभग 180 दिन शेष हैं । लिहाजा  सबको अपना शत प्रतिशत समय और सहयोग पार्टी देना चाहिए ताकि 51 फीसदी के वोट लक्ष्य  पूरा कर मोदी जी को लगातार तीसरी बार देश की बागडोर सौंपी जाए ।

उन्होंने कहा की यदि देश में कांग्रेस एवं अन्य पार्टियों के 60 वर्ष और एनडीए के 15 वर्ष की उपलब्धियों को देखें तो जमीन आसमान का अंतर है । G 20 के अविस्मरणीय आयोजन को ही देखें तो आज दुनिया ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आर्थिक, सांस्कृतिक और नीतिगत शक्ति को स्वीकार किया है । श्री प्रधान ने कांग्रेस की नकारत्मक राजनीति पर टिप्पणी करते हुए कहा, जिन लोगों ने अपने नाम के पीछे गांधी लगाकर शासन किया उन्होंने महात्मा गांधी के सम्मान के लिए क्या किया? लेकिन आज मोदी जी के नेतृत्व में G 20 बैठक के दौरान दुनिया के शीर्ष देशों ने एक साथ राजघाट पर जाकर श्रद्धांजलि दी तो एक बार फिर उनके  विचार और सिद्धांतों को ग्लोबल स्वीकृति मिली है । उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष आज संतान संस्कृति के अपमान की नीति पर कार्य कर रहा है और आने वाले दिनों में सद्भाव बिगड़ने और तनाव व भ्रम फैलाने की कोशिश भी करेंगे । लिहाजा हमे सतर्क रहते हुए बड़ी सजगता और कर्मठता से राष्ट्र को शक्तिशाली बनाने के पार्टी को मजबूत करना है । 

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *