उत्तराखण्डडवलपमेंटसोशलहल्द्वानी

अब भगवान परशुराम चौक के नाम से जाना हल्द्वानी का यह प्रमुख चौराहा

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा द्वारा कालाढूंगी रोड़ मुखानी चौराहा मे भगवान परशुराम चौक सिलापट का अनावरण हल्द्वानी महापौर डॉक्टर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला एवं ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित विशाल शर्मा  द्वारा किया गया। 

पंडित विशाल शर्मा ने बताया की लगातार कई वर्षों से परशुराम चौक को लेकर कई बार ज्ञापन दिए गए जो की आज  21 अप्रैल  को  डॉ जोगेंद्र पाल रौतेला  द्वारा ब्राह्मणों की मांग को देखते हुए परशुराम चौक की स्वीकृति प्रदान की गई।  अखिल ब्राह्मण महासभा के समस्त  पदाधिकारियों नें महापौर जोगेंद्र रौतेला को धन्यवाद दिया।

पंडित विशाल शर्मा ने बताया कि आगे भी ब्राह्मण हितों के लिए संघर्ष जारी रहेगा। अब अगली मांग भगवान परशुराम  जन्मोत्सव को  सार्वजनिक अवकाश घोषित करने  सरकार से मांग की। राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित विशाल शर्मा ने बताया कल परशुराम जन्मोत्सव को लेकर समस्त ब्राह्मण उत्साहित  है और रामनगर में होने वाले ब्राह्मण एकता सम्मेलन के लिए सभी उत्तराखंड के ब्राह्मण सम्मिलित होंगे।

समस्त ब्राह्मणों की तरफ से भगवान परशुराम चौक भगवान परशुराम  के लिए एक छोटा सा  उपहार होगा। आज उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष  पंडित हेम चंद्र भट्ट  पंडित संजीव शर्मा  राकेश जोशी रविंद्र श्रोतिया कौस्तुभ चंदोला  करुणा शंकर कांडपाल विपिन बहुगुणा तारु तिवारी  हरीश पांडे सुनील दत्त   बमेठा ललित  पांडे सुशील शर्मा बृजेश तिवारी  दीप्ति तिवारी वंदना शर्मा सुनीता तिवारी रिया फुलारा दीपा लोनी मीरा उनियाल रमा उनियाल दया जोशी पुष्पा पाठक मंजू शर्मा निशा बेला अंजू पंत स्वाति शर्मा उपस्थित थे।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *