उत्तराखण्डउधमसिंह नगरक्राइम

निवर्तमान मेयर, भाजपा नेता समेत तीन के खिलाफ मुकदमा, यह रहा मामला

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर। न्यायालय के आदेश पर ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने निवर्तमान मेयर और भाजपा प्रदेश मंत्री समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तीनों पर गौशाला की भूमि पर कब्जा करने की नीयत से वहां खड़े सागवान के पेड़ काट कर ले जाने का आरोप है।

ट्रांजिट कैंप क्षेत्र शैलजा फार्म निवासी  राधा कृष्ण कुंड मंहत राम बालक दास ने कोर्ट को सौंपे शिकायती पत्र में कहा था कि खसरा संख्या 66 में गौशाला है। गौशाला में वह कुछ सालों से गायों की सेवा करता चला आ रहा है। गौशाला में गायों की छाया के लिए कुछ पेड़ पौधे लगे हुए थे, जिसमें सागौन के भी काफी पेड़ थे। आरोप लगाया कि गौशाला की भूमि और पेड़ों को हड़पने के लिए नगर निगम के (वर्तमान) पूर्व मेयर रामपाल सिंह व रोशन अरोरा तथा भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा की नियत खराब हो गई। तीनों ने 28 मार्च 2021 को नगर निगम के कर्मचारियों के साथ मिलकर आरा-कुल्हाडी लेकर राधा कुंड परिसर में घुस आए और वहां लगे 50 से 60 सागौन के हरे पेड़ों को काट दिया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में एनएनए के रिक्त पद भरने के लिए चयन प्रक्रिया का इंतजार

बताया कि यही नहीं किसी भी कार्रवाई से बचने के लिए सागौन के पेड़ों की जड़ों को खोदकर उसके स्थान पर कूढ़ा व मिट्टी भरकर पेड़ों के निशान को मिटा दिया। इसकी शिकायत उसने पुलिस से की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। तराई केन्द्रीय वन निगम विभाग रुद्रपुर में भी शिकायत की। शिकायत सही पाते हुए संबंधित के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज किया जाना था लेकिन दर्ज नहीं हुआ। उसे कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शक्ति विहार कालोनी अटरिया देवी मंदिर के पास निवासी पूर्व मेयर रामपाल सिंह, आवास विकास निवासी रोशन अरोरा और नंद विहार कालोनी गंगापुर रोड फुलसुंगा निवासी विकास शर्मा पुत्र श्याम शर्मा के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप विजेंद्र शाह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया है। जांच की जा रही है, इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इधर निवर्तमान मेयर व भाजपा नेता विकास शर्मा ने आरोपों को सिरे खारिज कर दिया।

यह भी पढ़ें -  रेलवे अपडेट: इस रूट पर ट्रेनों का संचालन इस दिन तक प्रभावित
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24