उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

नैनीताल घूमने आए युवकों ने रैकी कर बाइक चोरी को दे दिया अंजाम, पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। चोरों ने घर के बाहर खड़ी बाइक पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो चोरों को बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तल्ला ब्यूरा खाम काठगोदाम निवासी गिरीश चन्द्र सनवाल ने एक जुलाई को बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराई। बताया कि उसने अपनी बाइक संख्या यूके04एफ-0883 घर के बाहर खड़ी की थी। इस बीच अज्ञात चोरों ने उस पर हाथ साफ कर दिया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। तहरीर के आधार पर काठगोदाम थाना पुलिस ने चोरों की सुरागकशी शुरू कर दी।

इस बीच पुलिस के हाथ सफलता लग गई। पुलिस ने दो चोरों मान सिंह मौर्य पुत्र सेवा राम मौर्य निवासी ग्राम बिजोरिया स्टेशन रोड, नवाबगंज बरेली व आदिल अली पुत्र आरिफ अली निवासी मुरादाबाद  को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने बताया कि वह नैनीताल घूमने के लिए आए थे और रेकी करके मोटरसाइकिल पर हाथ साफ कर लिया। पुलिस ने दोनों को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *