उत्तराखण्डएक्सीडेंटहल्द्वानी

बनभूलपुरा में नाबालिग स्कूटी सवारों ने अधेड़ को मारी टक्कर, गई जान, गुस्साए लोगों का हंगामा

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। स्कूूटी सवार तीन नाबालिगों ने एक अधेड़ को टक्कर मार दी। इससे अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेने के साथ ही आरोपियों को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद देर रात लोगों ने बनभूलपुरा थाना घेर लिया। इधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 32 साबरी मस्जिद, इन्द्रानगर निवासी 50 वर्षीय शफीक अहमद पुत्र अब्दुल माजिद सोमवार रात करीब 11 बजे खाना खाकर घर के पास ही सड़क पर टहल रहे थे। तभी स्कूटी संख्या यूके04जेड-2650 पर सवार होकर आए तीन युवकों ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे शफीक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस बीच मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और स्कूटी सवारों को घेर लिया और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची बनभूलपुरा थाना पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। साथ ही स्कूटी कब्जे में लेने के साथ ही तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया। तीनों आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं।

इसके उपरांत गुस्साए लोगों ने बनभूलपुरा थाना घेर लिया। लोगों का कहना था कि क्षेत्र में बाहरी लोगों के साथ ही नाबालिग और बिना लाइसेंस के वाहन चलाए जा रहे हैं। जिनसे आए दिन हादसे हो रहे हैं। लेकिन पुलिस कुंभकर्णीय निंद्रा में सोई हुई है। इसके चलते ऐसे लोगों के हौंसले बुलंद हो रहे हैं और वह वाहनों से फर्राटा भर रहे हैं। लोगों ने ऐसे चालकों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस के आश्वासन पर गुस्साए लोग शांत हुए। इधर मंगलवार को पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। 

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *