उत्तराखण्डक्राइमदेहरादून

बंद घर में चोरी करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे, माल बरामद

खबर शेयर करें 👉

ऋषिकेश। कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने बंद घर का ताला तोड़कर सामान चुराने वाले 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है।

सरिता देवी पत्नी गजेंद्र सिंह निवासी रूशा फॉर्म गुमानी वाला ने कोतवाली ऋषिकेश पुलिस को एक लिखित तहरीर देते हुये बताया की विगत 19 नवंबर को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उनके घर का ताला तोड़कर कमरे से एलईडी टीवी चोरी कर लिया हैं। लिखित तहरीर के आधार पर ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ कर दी। बंद घर में हुई चोरी की घटना के दृष्टिगत घटना के अनावरण के लिये कोतवाली ऋषिकेश पर एक टीम का गठन किया गया।

गठित टीम के द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए, उच्च स्तरीय पतारसी सुरागरसी, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज का अवलोकन कर तथा मुखबिर तंत्र की सहायता से घटना से संबंधित अभियुक्त के संबंध में जानकारी जुटाकर आज गुमानीवाला से एक अभियुक्त अमित पुत्र स्वर्गीय प्रदीप निवासी गली नंबर 25 गुमानी वाला थाना ऋषिकेश उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से घर से चोरी किया गया एलइडी टीवी बरामद किया गया।  अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उप निरीक्षक जगत सिंह चौकी प्रभारी श्यामपुर, कांस्टेबल नंदकिशोर, कांस्टेबल विकास,  कांस्टेबल कुलदीप, कांस्टेबल शीशपाल शामिल थे।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *