उत्तराखण्डएक्सीडेंटहल्द्वानी

देर रात हुआ सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की गई जान

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। यहां एक और सड़क हादसे की खबर आई है। जिसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार हिम्मतपुर मल्ला, कुसुमखेड़ा निवासी 34 वर्षीय जीवन प्रकाश पंत पुत्र चन्द्र प्रकाश पंत बीती रात अपनी बाइक पर सवार होकर घर से निकला था। इस बीच उसकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह काफी दूर जा छिटका और बुरी तरह घायल हो गया। राहगिरों की मदद से उसे उपचार के लिए डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। इस घटना का पता मृतक के परिवारजनों को मंगलवार की प्रातः लगा तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *