उत्तराखण्डक्राइमदेहरादून

रिलायंस ज्वैलरी शोरूम डकैती मामले में बड़ी कार्रवाई- मास्टर माइंड को यहां से किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। रिलायंस ज्वैलरी शोरूम डकैती मामले में पुलिस ने मास्टर माइंड शशांक को पटना जिले में बेयूर थाना एरिया से गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि वह जेल से ही गैंग संचालित कर रहा था।

रिलायंस शोरूम डकैती मामले में एसएसपी अजय सिंह खुद मोर्चा संभाले हुए हैं। जिसके चलते कई आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। साथ ही फरार चल रहे अन्य बदमाशों की तलाश में दूसरे राज्यों में दबिश दी जा रही है। इस क्रम में मास्टर माइंड पुलिस के हत्थे चढ़ा है। आरोपी शशांक सिंह उर्फ सोनू राजपूत पुत्र धनंजय कुमार निवासी ग्राम सोनापुर थाना सिमरी बख्तियारपुर जिला सहरसा बिहार ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया  कि उसके और सुबोध सिंह ने साथ मिलकर वर्ष 2016 में बैरकपुर पश्चिम बंगाल में मणिपुरम गोल्ड शॉप में करीब 28 किलो सोने की डकैती व वर्ष 2017 में आसनसोल पश्चिम बंगाल में मुथूट फाइनेंस ब्रांच में करीब 55 किलो सोने की डकैती साथ में मिलकर करी थी, उक्त घटनाओं के बाद शशांक अलग से जेल से अपना गैंग संचालित किया करता है।

दून पुलिस ने अभियुक्त को पटना न्यायालय में पेश किया। आरोपी को 3 दिवस ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाया जा रहा है। बता देन कि‌ अभी तक डकैती प्रकरण में पूर्व में 10 अभियुक्तो की गिरफ्तारी हो चुकी है।9 नवंबर को रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई डकैती प्रकरण में दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डकैती घटना के मास्टरमाइंड शशांक को बीती देर रात पटना बेऊर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपी द्वारा बेऊर जेल से ही पूरी डकैती की घटना की साजिश रची गई थी तथा घटना में शामिल अभियुक्तो को घटना से पूर्व वाहन, अस्लहे तथा अन्य सामान उपलब्ध करवाये गए थे।अभियुक्त को ट्रांजिट रिमांड हेतु पटना न्यायालय में दून पुलिस द्वारा पेश किया गया। जहां  न्यायालय द्वारा अभियुक्त का 03 दिवस ट्रांजिट रिमांड स्वीकार किया गया। इस पर उसे दून लाया जा रहा है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *