इवेंटउत्तराखण्डनैनीताल

डांडिया नाइट में महिलाओं ने मनमोहक प्रस्तुतियों से किया मंत्रमुग्ध

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा डी एस ए बास्केटबॉल ग्राउंड में “हैप्पी होम डांडिया नाइट” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर की 500 महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया। महिलाओं ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियाँ दीं, जिसमें “मेरी चूनर उड़ उड़ जाए”, “मैंने पायल जो छनकाई” और “रंगीला तारा पंखुला रे कमरिया” जैसे गीतों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन हैप्पी होम के महाप्रबंधक राजेंद्र सिंह नेगी, डी एस ए के महासचिव अनिल गढ़िया और एस डी एल इंटर कॉलेज की प्रवक्ता बबीता पंत ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता के निर्णायक सीमा जोशी और इशा शाह थीं। 

यह भी पढ़ें -  डीएम के निर्देश- आपसी समन्वय से पूरे हों जल जीवन मिशन ‌के काम

प्रतियोगिता में डांडिया क्वीन मीनाक्षी आर्य को चुना गया, जबकि प्रथम स्थान ज्योति नौला, द्वितीय स्थान कुनिका बिष्ट और तृतीय स्थान संस्कृति पांडे ने प्राप्त किया। बेस्ट परफॉर्मेंस का पुरस्कार मोनिका पांडे, बेस्ट स्टेप का सुरभि मिश्रा, बेस्ट कॉस्टयूम का रश्मि शिराला, और बेस्ट अटायर का मिनी जोशी को मिला। 

इसके अलावा, बेस्ट विजुअल दीपा बिष्ट, बेस्ट डांस एनर्जी रश्मि, बेस्ट ज्वैलरी आकांक्षा शाह को दिया गया। विशेष पुरस्कार रंजना बिष्ट, दिव्या शाह, सनाया सारंग और कूपन नंबर 178 को प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में 10 लोगों को सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत, सनसनी

कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष ज्योति दोदियाल, सचिव दीपिका पांडे और अन्य सदस्य जैसे रानी शाह, प्रगति जैन, प्रेमा अधिकारी, दीपिका बिनवाल, रमा भट्ट, हेमा भट्ट, जीवंती भट्ट, कविता त्रिपाठी, अमिता शाह, सीमा सेठ, तनु सिंह, विनीता पांडे, ज्योति वर्मा, प्रभा पुंडीर, तनप्रीत, नीलम गुप्ता, डॉ. पल्लवी, दया कुमार, सविता, कु लैरा, कंचन जोशी, लीला राज, सोनू शाह, गिरीश रंजन तिवारी, हरीश जोशी, कमलेश दोदियाल, शैलेंद्र बिष्ट, रेशमा टंडन, पूजा शाही, प्रेमा गोसाई, संगीता शाह, हिमानी शाह, प्रिया मेहरा आदि महिलाएं उपस्थित थीं।  कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी कीर्ति ने किया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में वन कर्मियों और तस्करों में मुठभेड़, वन रक्षक घायल
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group