उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

किशोर के सिर सवार हुआ रौब गांठने का भूत, रख लिया तमंचा और कारतूस, गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। रौब गांठने के लिए किशोर घर में रखा तमंचा और जिंदा कारतूस लेकर आ गया। जिसे गश्त कर रही पुलिस ने दबोच लिया। उसे कार्रवाई के बाद ज्यूडिशियल कोर्ट में पेश किया गया है।

मुखानी थाना पुलिस के अनुसार बीती रात शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर शक्ति विहार कॉलोनी में दबिश दी गई। जहां एक किशोर संदिग्धावस्था में खड़ा दिखा। जो पुलिस कर्मियों को देखकर आड़ में छिपने की कोशिश करने लगा। शक होने पर घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया।

तलाशी में उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में पकड़ा गया खनस्यू निवासी आरोपी नाबालिग निकला। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि उक्त तमंचा और कारतूस घर में रखा हुआ था। जिसे वह रौब गांठने के लिए अपने साथ ले आया। पुलिस ने आरोपी को ज्यूडिशियल कोर्ट में पेश किया है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *