उत्तराखण्डक्राइमदेहरादून

सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या, आरोपी नेता भाजपा से निष्कासित

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में किशोरी से दुष्कर्म और हत्या के बाद आक्रोश भड़का हुआ है। भीम आर्मी ने आरोपियों की गिरफ्तार न होने तक शव का अंतिम संस्कार न करने की चेतावनी दी है। इस मामले में भाजपा ने ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आदित्य राज सैनी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है।

हरिद्वार बहादराबाद थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे मिले एक किशोरी के शव के मामले में परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या करने का आरोप लगाया था। मां का आरोप है कि अमित,छह माह से प्यार का झांसा देकर उसकी बेटी से दुष्कर्म कर रहा था।

यह भी पढ़ें -  भालू के हमले में महिला की मौत, दहशत में ग्रामीण

तहरीर में मां ने आरोप लगाया कि अमित और आदित्यराज ने गैंगरेप के बाद उसकी बेटी की हत्या कर दी। तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ गैंगरेप, हत्या और पोक्सो ऐक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। आदित्यराज भाजपा में विभिन्न पदों पर रह चुका है।

यह भी पढ़ें -  गोठ में मिली बेटी की लाश, पिता ड्यूटी से लौटे तो फैली चीख-पुकार

 पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर पिछड़ा आयोग के सदस्य आदित्य राज सैनी व ग्राम प्रधान पति और उसके नौकर के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, हत्या, साजिश सहित प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। भीम आर्मी ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक किशोरी के शव का अंतिम संस्कार न करने की चेतावनी दी।

यह भी पढ़ें -  कॉलेज में हंगामाः नामांकन निरस्त होने पर पेट्रोल की बोतल लेकर छत पर चढ़ी छात्रा 

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24