उत्तराखण्डक्राइमदेहरादून

हत्या और डकैती मामले 11 वर्षों से फरार अभियुक्त को पुलिस ने यहां से दबोचा

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह की सटीक रणनीति से दून पुलिस के चक्रव्यूह में अपराधी फंसते जा रहे हैं। अब पुलिस ने हत्या तथा डकैती के मामले में 11 वर्षो से फरार चल रहे अभियुक्त को जालंधर से धरदबोचा है। पुलिस से बचने के लिये अभियुक्त लगातार ठिकाने बदल रहा था।

पुलिस द्वारा अभियुक्त के संबंध में मिली गोपनीय सूचना पर ती दिन से जालंधर में डेरा डाला था। एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को विभिन्न अपराधों में वांछित चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कड़े दिशा निर्देश निर्गत किए गए हैं। जिसके क्रम में थाना राजपुर में पंजीकृत धारा 302, 201, 420, 467, 468, 396, 412 आईपीसी में वर्ष 2012 से लगातार फरार चल रहे अभियुक्त मनजीत पुत्र अमरीक सिंह निवासी गांव काहनपुर, थाना मकसूदा, जनपद जालंधर (पंजाब) उम्र 44 वर्ष की गिरफ्तारी हेतु न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारेंट तथा धारा 82 व 83 की कार्रवाई के नोटिस जारी किए गए थे।

अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु राजपुर पुलिस द्वारा पूर्व में कई बार अभियुक्त के घर तथा अन्य संभावित स्थानों पर दबिशें से दी गई परंतु अभियुक्त पुलिस से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदलकर फरार चल रहा था। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु किये जा रहे प्रयासों के क्रम में पुलिस टीम को गोपनीय रूप से जानकारी मिली कि अभियुक्त जालंधर में एक फैक्ट्री में काम कर रहा है, जिस पर पुलिस टीम को तत्काल जालंधर रवाना किया गया, टीम द्वारा 03 दिन तक जालंधर में गोपनीय रूप से अभियुक्त के संबंध में जानकारियां एकत्रित करते हुए 27 अक्टूबर को काफी प्रयासों के बाद जालन्धर में एक फैक्ट्री के बाहर से अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता शामिल हासिल की। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विकेंद्र चौधरी चौकी प्रभारी जाखन,कांस्टेबल सुरेंद्र, कांस्टेबल मुकेश शामिल थे।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *