उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

जुए की चौपाल सजा लगा रहे थे हार-जीत की बाजी, पुलिस ने मारा छापा, 6 को भेजा हवालात

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। सार्वजनिक स्थान में जुआ खेल रहे 6 जुआरियों को पुलिस ने दबोच लिया। उनके कब्जे से ताश की गड्डी व हजारों की नगदी बरामद की गई है। जुआरियों को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ जुआरी लाइन नंबर 17 में जुए की चौपाल जमाए बैठे हैं। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मुखबिर के बताए स्थान पर छापा मार दिया। पुलिस को देखकर जुआरियों में भगदड़ मच गई। इस बीच पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर 6 जुआरियों को दबोच लिया।

पुलिस को मौके से 10350 रूपये की नगदी व ताश की गड्डी भी बरामद हुई है। पकड़े गए जुआरियों ने अपने नाम शकील अहमद उर्फ राहुल पुत्र जमील अहमद निवासी ला0 न0- 17 ,  शेर अली पुत्र साकिर हुसैन निवासी ला0 न0-16 कब्रिस्तान गेट, मौ0 तारीक अंसारी पुत्र मुन्ने कारपेन्टर निवासी उजाला नगर, मौ0 नईम पुत्र मुन्ना अंसारी निवासी ला0 न0—17, मौ0 साजिद पुत्र मौ0 इदरीश निवासी ला0 न0—16, मुस्तकीम पुत्र अकील अहमद निवासी ला0 न0—12 बताए। पुलिस ने सभी जुआरियों को कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *