उत्तराखण्डदेहरादूनमौसम

मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी के बीच कई इलाकों में झमाझम बारिश, यलो अलर्ट

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। राज्य में हो रही झमाझम बारिश के बीच एक बार फिर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। राज्य में पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ है। हल्द्वानी, रामनगर समेत कई इलाकों में प्रातः से ही बारिश हो रही है।

राज्य में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 5 दिनों तक मौसम विभाग द्वारा ऑरेंज, येलो अलर्ट जारी किया गया है और भारी बारिश की संभावना भी जताई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के कुमाऊं मंडल और गढ़वाल मंडल के जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा रहने की उम्मीद है।

कई इलाकों में भारी से अत्याधिक भारी बारिश की भी चेतावनी जारी की गई हैं। मौसम विभाग द्वारा आज कुमाऊं मंडल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है मौसम विभाग के अनुसार पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है। अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार ही सुबह से ही विभिन्न जिलों में बरसात शुरू हो गई है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *