उत्तराखण्डदेहरादूनमौसम

अभी नहीं बारिश से राहत की संभावना नहीं, चार दिन ऐसा रहेगा मौसम

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। राज्य में बारिश से अभी आराम मिलने की संभावना नहीं है। राज्य में पहाड़ों से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश के साथ मौसम का मिजाज बदला हुआ है।

राज्य के मौसम विभाग द्वारा पूर्वानुमान में आज से 22 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया गया है राज्य के कुमाऊं और गढ़वाल मंडल में 22 जुलाई तक लगातार बारिश रहने का पूर्वानुमान है। खासकर 21 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के निदेशक वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक उत्तराखंड में अभी फिलहाल बारिश से राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

22 जुलाई तक प्रदेश भर में बारिश का दौर जारी रहेगा। हालांकि मौसम विभाग ने 19, 20 और 22 को येलो अलर्ट जारी किया है जबकि 21 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं राज्य में भारी बारिश से सड़कें भी बन्द हो रही हैं जिन्हें प्रशासन भी खोलने में लगा है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *