उत्तराखण्डदेहरादून

यहां छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, प्रेमी के साथ भागने की आशंका

खबर शेयर करें 👉

रूड़की। स्थानीय काॅलेज में अध्ययनरत दिल्ली निवासी छात्रा दो दिन पूर्व अचानक लापता हो गयी। इस बाबत छात्रा के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। उसके प्रेमी के साथ भागने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस व साईबर सैल द्वारा छात्रा की गुमशुदगी दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

उक्त मामला कोतवाली सिविल लाईंस अन्तर्गत हरिद्वार रोड स्थित एक काॅलेज का है। घटना की बाबत वरिष्ठ उप निरीक्षक अभिनव शर्मा ने बताया कि दिल्ली निवासी छात्रा हरिद्वार रोड स्थित योगग्राम में नैचरो पैथी की छात्रा है। दो दिन पहले वह दिल्ली से रूड़की बस स्टैण्ड पर आयी थी।

इसके बाद छात्रा का मोबाईल स्विच ऑफ हो गया और वह लापता हो गयी। पुलिस को जांच में यह जानकारी हुयी है कि वह किसी युवक के साथ फरार हो गयी है। पुलिस का कहना है कि छात्रा को जल्द बरामद कर लिया जाएगा।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *