देहरादून

उत्तराखण्ड में फिर गरजेंगे बादल, कहींआफत की बारिश तो कहीं होगी बर्फबारी।

खबर शेयर करें 👉

देहरादून, उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों में आज देर रात तक मौसम के बिगड़ने की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, टिहरी अल्मोड़ा आदि जिलों को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। अन्य जिलों में मौसम यथावत बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का यह भी कहना है कि आगामी दिनों में मैदानी इलाकों के साथ साथ पर्वतीय इलाकों में भी तेज धूप खिलने से तापमान में वृद्धि होगी और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24