उत्तराखण्डदेहरादूनमौसम

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में छाएंगे बादल, सर्द हवाएं बढ़ाएंगी दिक्कतें

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। समूचे उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उच्च हिमालय क्षेत्र में बरसात और बर्फबारी के बीच मौसम विभाग ने मैदानी क्षेत्र के लिए भी मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। उच्च हिमालय क्षेत्र में बरसात और बर्फबारी के बीच मौसम विभाग ने सनकरी में चार मिलीमीटर बरसात रिकार्ड की है।

राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पर्वतीय क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे और सर्द हवा चलने से ज्यादातर इलाकों में कंपकंपी बढ़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार उत्तराखंड में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। शनिवार देर शाम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में चोटियों पर बर्फबारी हुई, जिससे प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में कंपकंपी बढ़ने के आसार हैं। धूप के कारण तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई। कुमाऊं में ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ है।

बादल छाए रहने से ज्यादातर क्षेत्र में तापमान में भी मामूली वृद्धि दर्ज की गई। शनिवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऊधमसिंह नगर में अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस और 6.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। मुक्तेश्वर में 16.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी में 17.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *