उत्तराखण्डदेहरादूनमौसम

उत्तराखंड में फिर शुष्क हो गया मौसम, पारे में गिरावट के आसार

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। पहाड़ों पर एक बार फिर से मौसम बदल गया है। उत्तराखंड में मौसम फिर शुष्क हो गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रहे। मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप खिलने से अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पहाड़ से लेकर मैदान तक चटख धूप खिल सकती है। अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडराने के आसार हैं। तापमान सामान्य के आसपास बना रह सकता है। मैदानी क्षेत्रों में खासकर हरिद्वार और ऊधमसिंह जिले में उथला कोहरा छाने के आसार हैं। मानसून की विदाई के बाद अक्टूबर में शीतकाल शुरू हुआ, लेकिन दो माह बाद भी कड़ाके की ठंड नहीं है। नवंबर सूखा रहने के कारण प्रदेशभर में तापमान सामान्य से अधिक बना रहा।

अक्टूबर में भी वर्षा कम होने के कारण अब तक पारा सामान्य नहीं हो पाया है। अब तक शीतकाल में सामान्य से 41 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। हालांकि, अगले कुछ दिन मौसम शुष्क ही बना रहने का अनुमान है, लेकिन पारे में गिरावट के आसार हैं। नवंबर की शुरुआत से ही प्रदेश में मौसम की बेरुखी रही और पूरे माह वर्षा लगभग ना के बराबर हुई। खासकर मैदानी क्षेत्रों में शुष्क मौसम के चलते पारा सामान्य से अधिक बना रहा। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। जिससे दिन में हल्की गर्मी का अहसास बना रहा। हालांकि, पिछले कुछ समय से सुबह-शाम ठंड महसूस की जा रही है। प्रदेशभर में मानसून सीजन के अंत से ही वर्षा बेहद कम दर्ज की जा रही है। दिसंबर के शुरुआती सप्ताह में भी सूखा रहने की आशंका है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *