उत्तराखण्डजन-मुद्देडवलपमेंटहल्द्वानी

हल्द्वानी की सड़कों में गड्ढ़ों से मिलेगी निजात, नगर निगम ने तेज किया पैचवर्क कार्य

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शहर की सड़कें जल्द ही गड्ढ़ा मुक्त हो जाएंगी। इसके लिए नगर निगम ने अभियान चला दिया है। इस कार्य को देर रात तक किया जा रहा है। निगम की टीमें शहर के अलग-अलग हिस्सों में इस कार्य को कर रही हैं।

गौरतलब है कि शहर की सड़कों में बने बड़े-बड़े गड्ढ़ों से आवागमन में खासी परेशानियां हो रही हैं। इन गड्ढ़ों के चलते आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। जिनमें कई लोग अपनी जानें गंवा चुके हैं। साथ ही कई दुपहिया वाहन चालक चोटिल हो चुके हैं। इन सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त करने की मांग लंबे समय से उठ रही थी। इसके लिए व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी भूख हड़ताल की। यह आंदोलन गुरूवार देर शाम नगर आयुक्त के आश्वासन पर समाप्त हो गया।

इधर अब नगर निगम प्रशासन ने सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त करने का काम शुरू कर दिया है। इस कार्य की शुरूआत नवाबी रोड क्षेत्र से की गई। जिसमें कई कर्मचारियों को लगाया गया है। यह कर्मचारी रात में भी काम कर रहे हैं। इस काम का नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय जायजा भी ले रहे हैं। इधर निगम के सहायक अभियंता नवल नौटियाल ने बताया कि गुरुवार की देर रात से चौफुला से कठघरिया मार्ग में भी करीब तीन किलोमीटर सड़क पर पेचवर्क कराया गया। यह काम शुक्रवार सुबह चार बजे तक चला। इसके अलावा हीरानगर व कुसुमखेड़ा क्षेत्र में भी सड़कों की मरम्मत कराई गई है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *