उत्तराखण्डएक्सीडेंटदेहरादून

जंगल में हाथी ने महिला को दौड़ा-दौड़ा कर सूंड से उठाकर पटका, गंभीर

खबर शेयर करें 👉

कोटद्वार। कोटद्वार में एक हाथी ने महिला पर हमला कर पटक दिया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सनेह कोटड़ीढांग निवासी 55 वर्षीय महिला सुलोचना देवी पत्नी स्व. पुष्कर सिंह आज मंगलवार सुबह जंगल में चारा पत्ती लेने गई थी। इस दौरान अचानक झाड़ी से निकलकर हाथी ने महिला पर हमला कर दिया। हाथी ने पहले महिला को दौड़ाया उसके बाद सूंड से उठाकर पटक दिया। साथी महिलाओं के चिल्लाने पर हाथी भाग गया।

साथी महिलाओं ने तुरंत हादसे की सूचना वन विभाग और परिजनों को दी। परिजनों ने महिला को गंभीर हालत में बेस अस्पताल में भर्ती कराया है। रेंजर डीएन ध्यानी ने बताया कि हाथी के हमले में महिला घायल हुई है। महिला का इलाज चल रहा है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *