अल्मोड़ाउत्तराखण्डएक्सीडेंट

रानीखेत-अल्मोड़ा मार्ग में हुआ हादसा, कार खाई में गिरने से एक की मौत

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। रानीखेत-अल्मोड़ा मार्ग में ज्योली में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां शिक्षकों की कार गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को पूर्व सभासद व शिक्षक सचिन टम्टा अपनी कार से ज्योली स्थित विद्यालय जा रहे थे। इस बीच ज्योली लिंक मार्ग से पूर्व अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर लगभग 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से सभी घायलों को बेस अस्पताल अल्मोड़ा भिजवाया। जहां उपचार के दौरान सचिन टम्टा का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि सचिन टम्टा नगर क्षेत्र से लगे प्राथमिक स्कूल में शिक्षक थे। उनका यहां टम्टा मोहल्ला में आवास है। दुर्घटना के वक्त वाहन वही चला रहे थे।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *