उत्तराखण्डएक्सीडेंटनैनीतालहल्द्वानी

नैनीताल जिले में फिर भीषण हादसा- कोटाबाग में गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत की खबर

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के कोटाबाग ब्लाक के देवीपुरा-सौड़ रोड में बाघनी के समीप देर रात दर्दनाक हादसा हुआ है। बताया जाता है कि यहां कार गहरी खाई में गिरी है। जिसमें पांच लोग हताहत हुए हैं। हादसे का पता शनिवार की दोपहर ग्रामीणों के माध्यम से प्रशासन को चला। इस पर  पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची। बहरहाल हादसे के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।

जानकारी के अनुसार ग्रामीणों को शनिवार की दोपहर नैनीताल-कोटाबाग ब्लॉक में बाघनी पुल के पास एक दिल्ली के नंबर की कार गहरी खाई में गिरी दिखी। इसकी सूचना करीब दो बजे प्रशासन को मिली। वाहन के करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिरने का अनुमान है। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटना स्थल पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की मदद से मौके पर रैस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है। हादसे में मारे गए लोगों की अभी शिनाख्त नहीं हुई है।

 जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि खाई में गिरा वाहन दिल्ली नंबर का है और हादसा बीती देर रात हुआ है। बताया कि सूचना मिलने के बाद कालाढूंगी पुलिस मौके पर पहुंच गई है जबकि नैनीताल के उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार व एसडीआरएफ की टीम भी मौके की ओर रवाना हो गई है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों के घटना स्थल पर पहुंचने और रैस्क्यू अभियान पूरा होने के बाद ही यह पता चल पाएगा कि हादसे में मारे गए लोग कहां के हैं। 

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *