उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

हल्द्वानी में घर की खिड़की तोड़ हजारों की नगदी ले उड़े चोर, दहशत

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में चोर जमकर तांडव मचा रहे हैं। लगातार हो रही चोरियों से जनता में दहशत बनी हुई है। इस बार चोरों ने एक घर को निशाना बनाया है। खिड़की तोड़कर घुसे चोर घर से हजारों की नगदी ले उड़े हैं। 

यह भी पढ़ें -  नैनीताल जिले में अब धनतेरस पर अवकाश घोषित

जानकारी के अनुसार गन्ना सेंटर निवासी पंकज पंत के घर में देर रात चोरों ने धावा बोल ‌दिया। पंकज ने बताया कि रात खाना खाने के बाद परिवार के सदस्य एक कमरे में सो गए। प्रातः जब परिवारजन जागे तो कमरे का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा मिला।

यह भी पढ़ें -  खाद्य सुरक्षा पर फोकस: दीपावली से पहले कुमाऊं मंडल में प्रशासन अलर्ट

साथ ही खिड़की टूटी हुई थी। जबकि अलमारी में रखी 50 हजार की नगदी गायब मिली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। 

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group