उत्तराखण्डजन-मुद्देहल्द्वानी

हल्द्वानी नगर में सड़क चौड़ीकरण के मुद्दे पर व्यापारी वर्ग का विरोध, रैली

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। शहर में सड़क चौड़ीकरण की प्रक्रिया के तहत व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगभग 101 दुकानदारों के भवनों को हटाने का आदेश शासन द्वारा लागू किया गया है, जिसे अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने असंगत और अन्यायपूर्ण बताया है। व्यापारियों की मांग है कि उन्हें उचित मुआवजा प्रदान किया जाए और हल्द्वानी रिंग रोड का कार्य शीघ्र शुरू किया जाए, ताकि कुमाऊं के पहाड़ों से व्यापारियों की आवाजाही व्यवस्थित हो सके और कारोबार में वृद्धि हो।

प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार बार-बार व्यापारियों को परेशान कर उनके कारोबार को प्रभावित कर रही है। उन्होंने कहा कि जिन व्यापारियों के भवन चौड़ीकरण के कारण प्रभावित हो रहे हैं, उन्हें विस्थापित किया जाए और उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।

यह भी पढ़ें -  बच्चों का शोषण कम करने के लिए सरकार प्रयासरतः डॉ खन्ना

कुमाऊं मंडल अध्यक्ष भुवन भट्ट ने प्रशासन से अपील की कि व्यापारियों के साथ छल-छाड़ ठीक नहीं है और प्रशासन को अपनी मंशा स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 100 से अधिक व्यापारियों को परेशान करना उचित नहीं है।

शहर अध्यक्ष डिंपल पाण्डे ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देगा, तो वे मुख्यमंत्री के पास व्यापारियों की मांगों को लेकर जाएंगे।

प्रदेश सह प्रभारी अतुल गुप्ता ने कहा कि व्यापारी एकजुट हैं और भविष्य में आंदोलन को और गति मिलेगी।

जिला उपाध्यक्ष अनुज अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों ने टैक्स भरा है, लेकिन आज वे खुद ठगे हुए महसूस कर रहे हैं। उन्होंने आंदोलन की तैयारी के संकेत दिए।

यह भी पढ़ें -  बनभूलपुरा में रेलवे अतिक्रमण पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत सर्वे शुरू

इसे लेकर सांकेतिक रैली का आयोजन किया गया, जिसमें व्यापारी वर्ग और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। सैकड़ों लोग रैली में शामिल हुए, जो हल्द्वानी के मंगल पड़ाव से अम्बेडकर पार्क होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंची। वहां पर ज्ञापन तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित किया गया।

रैली में प्रमुख लोगों में प्रदेश सहसंयोजक जीवन कर्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कैलाश जोशी, नारायण बड़ौदा, अमित चौहान, गौरव पेंट, महानगर अध्यक्ष डिंपल पाण्डे, महामंत्री परविंदर सिंह नागपाल, प्रदेश संगठन मंत्री भूपेश बिष्ट, प्रभारी अतुल गुप्ता, जिला अध्यक्ष नीरज प्रभात गर्ग, मुकेश जोशी, महामंत्री अतुल प्रताप सिंह, महिला नगर अध्यक्ष मेघा जोशी, काजल खत्री, अंजलि तड़ागी, मंजू शाह, ज्योति अवस्थी, संजय त्यागी, दिगंबर भोजन, मंडल अध्यक्ष कैलाश बिष्ट, प्रताप जोशी, नरेंद्र खनि, संजय बिष्ट, गोपाल सिंह बिष्ट, बालम जोशी, सतीश चंद्र, नुसरत वारसी, चंदन बिष्ट और लव बक्शी शामिल थे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- प्रेमी से फोन पर बात करने से नाराज भाई ने कर दी बहन की हत्या, सनसनी
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group