उत्तराखण्डउधमसिंह नगरक्राइम

ईडी की रेड में भाजपा नेता के घर मिले अवैध कारतूस, गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। बीते रोज भाजपा के जिला मंत्री अमित कुमार सिंह के आवास पर ईडी की छापेमारी हुई। अमित कुमार सिंह के आवास पर ईडी की छापेमारी में मौके से सात जिंदा कारतूस और एक कारतूस का खोखा बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया। ये कार्रवाई होते ही भाजपा ने अमित सिंह पर एक्शन लिया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने आरोपी भाजपा नेता को पदमुक्त कर दिया है। बताते चलें कि बीते रोज भारत सरकार के प्रवर्तन निदेशालय की टीम के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री अमित कुमार सिंह के काशीपुर के आवास पर छापेमारी की गई थी। छापेमारी के दौरान प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने आईटीआईटी थाने को सूचना दी कि अमित कुमार सिंह पुत्र सुरेन्द्र कुमार सिंह निवासी हेमपुर इस्माइल वार्ड नं0-7 के निवास पर 01 खोखा कारतूस व 07 जिन्दा कारतूस .32 बोर के मिले हैं।

सूचना पर थाना आईटीआई पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मौके से 32 बोर के 07 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा बरामद किए गये। अमित कुमार सिंह इन हथियारों के सम्बन्ध में कोई भी कागजात व लाइसेन्स नहीं दिखा पाये. इस पर पुलिस ने धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अमित कुमार सिंह को गिरफ्तार कर थाना आईटीआई में अमित कुमार सिंह के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। भाजपा संगठन की ओर से भी भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने आरोपी भाजपा नेता को पदमुक्त कर दिया है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *