उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

रात में चाकू लेकर घूम रहा था नशेड़ी, लोगों को डराने-धमकाने का करता था काम

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। वह लोगों को डराने के लिए चाकू रखता था। पुलिस ने उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान गौला रोड में संदिग्धावस्था में खड़े युवक की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से अवैध चाकू बरामद हुआ। इस पर आरोपी नौशाद अंसारी पुत्र नूर हसन अंसारी निवासी फकीरान मस्जिद, जवाहर नगर को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और चाकू के माध्यम से लोगों को डराता-धमकाता है। पुलिस के अनुसार वह किसी ‌वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *