उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

यहां दुकान को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे शातिर, गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। पुलिस ने चोरी करने के औजारों के साथ दो चोरों को गिरफ्तार किया है। उन्हें कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

मंडी चौकी पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान फायर स्टेशन के समीप जंगल में कुछ आवाजें सुनाई दी। इस पर वहां छापा मारा गया। जहां दो युवक पुलिस को देखकर सकपका गये और भागने का प्रयास करने लगे। जिन्हें घेराबंदी कर दबोच लिया गया। तलाशी में उनके कब्जे से आलानकब, चाबी का गुच्छा, प्लास आदि उपकरण बरामद हुए।

पूछताछ में दोनों ने अपने नाम फुरकान पुत्र मो. सलीम निवासी लाइन नंबर 8 बनभूलपुरा और सलीम पुत्र मोहमम्द सैज निवासी लाइन नंबर 17 बनभूलपुरा बताये। पुलिस के अनुसार दोनों मंडी में किसी दुकान में धावा बोलने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने दोनों को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *