उत्तराखण्डक्राइमदेहरादून

यहां घर में संचालित हो रहा था सैक्स रैकेट, दो युवतियां और एक युवक गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। सिडकुल पुलिस ने हेत्तमपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़  किया है। इस मामले में दो युवतियों और एक युवक को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अनैतिक देह व्यापार की सूचना पर पुलिस टीम ने हेत्तमपुर में शिवम एकेडमी के निकट स्थित मकान में छापेमारी कर 2 युवतियों और 1 युवक को दबोचा। जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री और कुछ नगदी बरामद की है।

तीनों को हिरासत में लेकर अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 688/2023 धारा 3,4,5,7 के तहत थाना सिड़कुल में मुकदमा दर्ज किया गया। गिरफ्तार युवक शीतल सिंह पुत्र अतर सिंह निवासी मौ० खुशहालपुर थाना बाजपुर ऊधमसिंह नगर हाल पता सुमननगर रानीपुर हरिद्वार का निवासी है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *