उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

यहां बाथरूम में नहा रही थी महिला, मकान मालिक बनाने लगा अश्लील वीडियो, केस दर्ज

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। यहां बाथरूम में नहा रही महिला का एक युवक अश्लील वीडियो बनाने लगा। महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी मारपीट पर उतारू हो गया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामला बनभूलपुरा थाना क्षेत्र का है। यहां बाथरूम में नहा रही महिला किराएदार का मकान मालिका का पुत्र अश्लील वीडियो बनाने लगा। बताया जाता है कि यह घटना 4 मई की है। जब महिला सुबह करीब 10 बजे अपने बाथरूम में थी, तभी चुपके से मकान मालिक के पुत्र शेर अली ने अपने मोबाइल से उसकी वीडियो बनाने लगा।

इस दौरान महिला ने उक्त व्यक्ति को वीडियो बनाते हुए देख लिया, जिसके बाद महिला के विरोध करने वह व्यक्ति उल्टा महिला से मारपीट करने लगा।पुलिस से शिकायत करते हुए महिला का कहना है कि इस बारे में उसने शेर अली से कहा तो वह मेरे साथ ही गालीगलौज व मारपीट करने लगा।

जिसके बाद महिला ने आरोपी के खिलाफ थाना बनभूलपुरा पुलिस को तहरीर दी। इधर थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी का कहना है कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *