उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

यहां दुकान में चोरों का धावा, नगदी और माल पर हाथ साफ

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। चोरों ने जजी कोर्ट के समीप एक दुकान का ताला तोड़कर वहां रखी हजारों की नगदी सहित अन्य सामान उड़ा लिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।

नैनीताल रोड में जजी के पास मोहन सिंह फुलेरा की फुलारा पान भंडार के नाम से दुकान है। वह बीती रात 11 बजे दुकान बंद करके अपने घर चला गया था।उसकी दुकान में देर रात चोरों ने धावा बोल दिया। जब सोमवार प्रातः वह दुकान पहुंचा तो ताले टूटे देख उसके पैरोंतले जमीन खिसक गई। अंदर जाकर देखा तो सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। साथ ही गल्ले में रखी नगदी और सामान गायब था। इसकी सूचना उसने तत्काल पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। दुकानस्वामी ने पुलिस को बताया कि चोर दुकान से लगभग 25 हजार रुपए की नगदी सहित करीब एक लाख कीमत का सामान ले गए हैं। दुकान स्वामी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। चौकी प्रभारी कुमकुम धानिक का कहना है की दुकान के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जाएंगे चोर जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *