उत्तराखण्डउधमसिंह नगरएक्सीडेंट

यहां हुआ हादसा- तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। दिनेशपुर थाना  क्षेत्र के जयनगर में अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे  बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए चिकित्सालय भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पुलिस के मुताबिक चंदनगर दिनेशपुर निवासी 45 वर्षीय सुभाष चन्द्र दफादार उर्फ त्रिलोक पुत्र नगेन्द्र नाथ दफादार शुक्रवार सुबह बाइक से अपने एक साथी के साथ हल्द्वानी की ओर जा रहा था। जयनगर के पास बेकाबू एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि राहगीरों की  मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने सुभाष को मृत घोषित कर दिया। घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। फिलहाल ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *