उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

किशोरी को बालिका संरक्षण गृह से बाहर ले जाकर दुराचार करवाती थी महिला कर्मचारी, केस दर्ज

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। यहां बालिका संरक्षण गृह की दो महिला कर्मियों की शर्मनाक हरकत का खुलासा हुआ है। दोनों महिलाओं सहित एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ रेप सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हल्द्वानी के एक संरक्षण गृह की दो महिला कर्मचारियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। दोनों महिला कर्मचारियों पर आरोप है कि वह संरक्षण गृह में रहने वाली एक 15 साल की नाबालिग को बाहर लेकर जाती थी। बाहर ले जाकर उस नाबालिग का रेप कराया जाता था।

मामले में बाल कल्याण समिति के सदस्य रविंद्र रौतेला ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि संरक्षण गृह की महिला कर्मचारी दीपा और गंगा वहां रह रही एक किशोरी को दूसरी जगह लेकर गई थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि उस स्थान पर किशोरी से रेप किया गया। इस मामले में बालिका संरक्षण गृह की दो महिला कर्मचारियों का नाम सीधे तौर पर सामने आ चुका है। इधर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *