उत्तराखण्डराजनीतिहल्द्वानी

राहुल को रावण बताने से रोष- कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा का पुतला, सार्वजनिक माफी की मांग

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। भाजपा के अधिकृत ट्वीटर हैंडल से कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर किये गये अमर्यादित ट्वीट से गुस्साये कांग्रेसियों ने महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट और जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल के नेतृत्व में बुद्ध पार्क, तिकोनिया हल्द्वानी में भाजपा का पुतला फूंका।

जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि जनप्रिय नेता राहुल गांधी को लेकर किया गया ट्वीट हकीकत में भाजपा की हताशा और निराशा का प्रतीक है। भाजपा राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से बौखला गयी है। महानगर अध्यक्ष गोविंद बिष्ट ने कहा कि प्रभु राम का नाम लेकर रावण राज चलाने वाली भाजपा, आज  महात्मा गांधी (बापू) के विचारों अनुसार रामराज का अनुसरण करने वाली पार्टी, कांग्रेस के नेता को रावण बता रहे हैं ।जबकि पिछले 9 सालों में पूरा देश जान गया है की रावण राज कौन चला रहा है। पुतला दहन करते समय उपस्थित कांग्रेसियों ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि भाजपा तुरंत ट्वीट डिलीट कर राहुल गांधी से सार्वजनिक माफी मांगे अन्यथा कांग्रेस राहुल गांधी के अपमान का पुरजोर बदला भाजपा से लेगी।

पुतला दहन कार्यक्रम में जिला महामंत्री मलय बिष्ट, पूर्व चैयरमेन हेमंत बगड़वाल, शोभा बिष्ट, प्रकाश पांडे, सुहैल सिद्दीकी, राजेन्द्र बिष्ट, गोविंद बगड़वाल, राजेंद्र सुयाल, हेम पांडे, राजेन्द्र खनवाल, अशोक जोशी, गिरीश पांडे, युंका पूर्व उपाध्यक्ष गुरप्रीत प्रिंस, युथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष हर्षित भट्ट, मीमांशा आर्य, विधानसभा अध्यक्ष मोकिन सैफी, प्रदीप नेगी, विशाल भोजक, गीता बहुगुणा, किरण मेहरा, कमला तिवारी, मोहम्मद सुहैल, संदीप भैसोड़ा, मनोज श्रीवास्तव, गणेश, उमेद फर्त्याल, दिलशाद भाई, मनोज, इंदर सिंह बिष्ट, बबलू बिष्ट, प्रदीप बिष्ट, सुशील डुंगराकोटी, अलका आर्य, मुन्नी, जय पाठक, संजू उप्रेती, रक्षित बिष्ट, अभिषेक बिष्ट, शैलू आर्य, गौरव बलुटिया आदि उपस्थित रहे।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *