उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

धोखाधड़ीः प्रतिष्ठित कंपनी की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर युवक से कर डाली ठगी

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मैकडॉनल्ड्स की फ्रेंचाइजी के नाम पर एक युवक से लाखों की धोखाधड़ी कर ली गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में यश शर्मा निवासी रामपुर रोड ने कहा है कि उसे बीते दिनों मैकडॉनल्ड्स की फ्रेंचाइजी लेने के लिए एक मेल आई। जिसमें बताया गया कि इसके लिए उसे कुछ रकम बतौर गारंटी जमा करनी होगी। इस पर उसने अलग-अलग किश्तों में 20 लाख कंपनी के बताए गए बैंक खाते में जमा कर दी।

लेकिन इसके बाद भी उसे न तो फ्रेंचाइजी ही दी गई और न ही रकम लौटाई गई। इस पर उसे ठगे जाने का आभास हुआ। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *