उत्तराखण्डजन-मुद्देडवलपमेंटनैनीताल

देश के पहले फ्लो स्पैन का कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया लोकार्पण

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को रामनगर में देश और प्रदेश के प्रथम फ्लो स्पैन का लोकार्पण किया। 500 मीट्रिक टन के इस फ्लो स्पैन खाद्य गोदाम से पहाड़ के कई जिलों में राशन की आपूर्ति की जाएगी।

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग व संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम की संयुक्त पहल पर बने इस गोदाम की लागत लगभग 40 से 50 लाख रुपये के करीब आई है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश में बरसात के समय भूस्खलन और बाढ़ की स्थिति रहती है और भूंकप के लिहाज से भी यह संवेदनशील है। ऐसे में विषय परिस्थितियों में इस गोदाम को हेलीकॉप्टर के माध्यम से आपदा प्रभावित इलाकों में अनाज के भंडारण के लिए या अन्य राहत बचाव कार्य के लिए स्थापित किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि जल्द ही अन्य जिलों में भी इन्हें स्थापित किया जाएगा। फिलहाल यह कुमाऊं व गढ़वाल के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। खाद्य मंत्री ने राशन डीलरों की समस्याओं को सुना और समस्याओं के समाधान का आश्वासन भी दिया। कहा कि सरकार राशन विक्रेताओं के हितों के लिए गंभीर है ऐसे में उनकी हर संभव मदद की जाएगी। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख रेखा रावत ,सांसद प्रतिनिधि इंदर रावत, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मदन जोशी, नगर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र रावत, जिला पंचायत सदस्य नरेन्द्र चौहान, उपजिलाधिकारी राहुल शाह, संचालक नरेन्द्र शर्मा सहित राशन डीलर्स एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *